वार्ड 65 के भाजपा पार्षद को बदमाश ने पीटा शराब पीने के लिए मांगें थे पैसे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में भाजपा पार्षद के साथ मारपीट की घटना सामने आई है,यहां वार्ड क्रमांक 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा से बदमाश ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे,जब उन्होने पैसे देने से इंकार किया तो ना सिर्फ गालीगलौच की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई।

इंदौर के वार्ड क्रमांक 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने बताया कि गुरुवार देर रात पड़ोसियों और साथियों के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। तभी वहां अनुज उप्पल आया और कहने लगा कि आजकल बहुत पैसा कमा रहे हो। इसके बाद अनुज ने शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगें,जब पार्षद कमलेश कालरा ने पैसे देने से इंकार किया तो वह मारपीट करने पर उतारु हो गया। जिसकी पार्षद ने जूनी इंदौर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पार्षद कमलेश कालरा की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई अनुज उप्पल को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

Exit mobile version