इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक समाचार पत्र के संपादक पर खबर छापने को लेकर पिछले दिनों कुख्यात बदमाशों की गैंग ने जानलेवा हमला किया था इस पूरे ही मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस के द्वारा कही गई है।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अंकुर जायसवाल पर जानलेवा हमला कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ सहित अन्य लोगों ने किया था इस पूरे मामले में पुलिस ने कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ के साथी व अन्य लोगों के खिलाफ 307 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था वहीं प्रकरण दर्ज होते ही आरोपी सतीश भाऊ व अन्य लोग फरार हो गए थे जिनकी तलाश में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर दबीश देते हुए जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ शिब्बू जादौन पंकज और तरुण को गिरफ्तार कर लिया , तो वहीं जिसके कहने पर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया वह कुख्यात सतीश भाऊ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है तो वहीं उसके खिलाफ इनाम भी पुलिस के द्वारा घोषित किया जा रहा है ।
