वन वे के प्रयोग ने यातायत दबाव को नियंत्रित किया – छोटी छोटी दिक्कतों का निदान हो जाये तो सबसे बेहतर सिद्ध होगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। बड़ा गणपति से एमजी रोड ओर नन्दलालपुरा से राजमोहल्ला को एकांगी मार्ग किये जाने का पहले दिन राजबाड़ा ओर आस पास के सभी बाजारो को आम व्यवसाइयो ने इस प्रयोग के गुण दोष पर काफी मंथन किया । व्यापारियों का मानना है कि वन वे का प्रयोग बाजारो में यातायात प्रबंधन में मिल का पत्थर साबित होगा । कुछ सेतु मार्ग जैसे जवाहर मार्ग से पिपली बाजार से जुड़कर खजूरी बाजार के मध्य में पुलिस पॉइंट बनाकर स्टॉप वाहनों पर सख्ती हो जाये वही माध्य गलियों के बीच वाहन पार्किंग का व्यवस्थान भी करना होगा । इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ओर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शहर हित में एकांकी मार्ग प्रयोग ओर विकसित शहर की कल्पना में हम व्यवस्यायिक संगठनों की सकारात्मक सहयोग देने का भरौसा जताया है ।

Exit mobile version