ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एक दो पहिया वाहन भी बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा है जिनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जिसे एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया गया है

जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सदर बाजार क्षेत्र में स्थित इमली बाजार चौराहे से दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है जो क्षेत्र में ही घूम रहे हैं और उनके पास एक दो पहिया वाहन भी है सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस में संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहन नंबर के आधार पर अरुण उर्फ जला पिता जगदीश गोंड निवासी नेताजी सुभाष मार्ग और अनिल पिता गणेश गोंड निवासी बक्शी बाग को पकड़ा जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीबन थी ₹3 लाख बताई गई है पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उनसे पूछता शुरू की है

Exit mobile version