वन विभाग के द्वारा नाग पंचमी पर सपेरो से सांपों को आजाद कराया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

=नाग पंचमी पर्व के अवसर पर आज इंदौर शहर में जगह-जगह सपेरो के द्वारा साप पड़कर आम जनता को दर्शन करने के उद्देश्य से गली-गली भटक रहे थे और सांप के दर्शन करने के एवेज में आम जनता से पैसे भी मांग रहे थे क्योंकि सांप वन्य जीव प्राणी है किसी को भी पकड़ कर इस तरह का व्यवसाय करना नियमों के विरुद्ध है इसलिए इंदौर की वन विभाग के द्वारा चार दलों का गठन किया गया और अभियान चलाकर ऐसे सपेरो की दर पकड़ की गई इंदौर के वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार टीमों के द्वारा अब तक 7 से अधिक सांपों को छुड़वाया जा चुका है उन्हें अपने कब्जे में लेकर उचित स्थान पर सांपों को छोड़ा जाएगा चुकी साप वन्य प्राणी है किसी को भी पड़कर इस तरह का उनका प्रदर्शन करना नियमों के विरुद्ध है इसलिए हमारी टीम आज तत्परता से कम कर रही है शहर में और जहां पर भी इस तरह के सपेरे नजर आ रहे हैं उनसे पकड़े गए सांप छुड़ाकर जंगलों में छोड़ा जा रहा है

Exit mobile version