कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हाल ही में विवादित बयान दिया था, जिसमें कहा था कि बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा हाल भारत में भी होने वाला है। जिस तरह शेख हसीना के घर जनता घुस गई, उसी तरह अब पीएम के आवास में भी घुसने वाली है।
बिट्टा ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षित रहे, भगवान से प्रार्थना की है। मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने बांग्लादेश को लेकर जो बयान दिया, मैं उनको चेतावनी देता हूं, ना तू हिन्दू, ना भारतीय, तुम्हें सिर्फ कुर्सी से प्यार है। मैं पूछता हूं ये बयान दिया कैसे। चेतावनी है कि ये बयान वापस लें, नहीं तो भारत सरकार इस पर कार्रवाई करे। ये भड़काऊ बयान दंगे कराने वाला, देश के तोड़ देना वाला है।
ओलंपिक खेलों के बारे में पूछने पर बिट्टा ने ज्यादा कुछ चर्चा नहीं करी और उन्होंने कहा कि ओलंपिक भारत में नहीं हो रहे हैं यह है विश्व का गेम है विनेश फोकट पर बोलने से बचते हुए नजर आए बिट्टा ।
खजराना मंदिर में गणेश जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे मनिंदर सिंह बिट्टा
