लोकायुक्त पुलिस ने सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लोकायुक्त को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रावाई की। टीम ने घेराबंदी की और शुक्रवार को सिपाही हरि सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

  • पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
  • एक महिला की शिकायत की गई कार्रवाई।
  • इस मामले में टीआई की भूमिका भी संदिग्ध।

इंदौर । लोकायुक्त पुलिस ने पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त को एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। टीम ने घेराबंदी की और शुक्रवार को सिपाही हरि सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

हरि सिंह ने महिला को 10 हजार रुपये लेकर थाने बुलाया था। रिश्वत देने के पूर्व महिला लोकायुक्त से संपर्क कर चुकी थी। लोकायुक्त की टीम ने थाने के आसपास जवान खड़े कर दिए और जैसे ही सिपाही ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, उसको दबोच लिया। मामले में टीआइ की भूमिका भी संदिग्ध है। टीआइ खुद गंभीर जांचों में घिरे हुए हैं।

Exit mobile version