शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में आकस्मिक निरीक्षण में 330 कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने पर नोटिस जारी किए गए और उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवकों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने की हिदायत दी।
कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार सुबह आकस्मिक निरीक्षण
330 कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने पर नोटिस जारी
कलेक्टर ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया
इंदौर। शुक्रवार सुबह कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी तय समय पर पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में में समय पर नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए और कलेक्टर द्वारा इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जांच में अधिकारियों ने पाया कि सुबह 10.10 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे और न ही उनके अपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। कलेक्टर ने ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि वे अपने कार्यालय में निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण लगातार किया जायेगा। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने हाल ही आदेश जारी करके शासकीय सेवकों से कहा गया है कि ऑफिस में समय पर पहुंचे। सभी कर्मचारियों को कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
