इंदौर से लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी के नामांकन भरने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर आए जहां उन्होंने पहले सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा कहां की राहुल गांधी की भाषा के आधार पर उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है यह लोग भारत का चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका का कानून लगाने की बात करते हैं हिंदू और मुसलमान की बात करके देश में भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं वहीं देश के विभाजन में कांग्रेस की मुख्य भूमिका रही है।
वही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा को संबोधित करने के बाद सभा स्थल से कलेक्टर कार्यालय तक रैली में शामिल हुए इसके बाद वहां कलेक्टर कार्यालय में शंकर लालवानी का नामांकन भरा और उन्हें शुभकामनाएं भी दी । वही लालवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं यहां नामांकन भरने आए हैं इससे और चुनाव पर असर पड़ेगा और अच्छे वोटो से बीजेपी जीतेगी।
