मध्य प्रदेश के हाई स्कूल,और हाई सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित हो गए परीक्षा परिणाम में गंजबासौदा की छात्र और छात्रा का भी दबदबा रहा मध्य प्रदेश मेरिट सूची में सेंट एस आर एस स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा तान्या शर्मा ने सातवीं रैंक हासिल की है तान्या के पिता एक कृषक है तान्या की उपलब्धि पर वह भावुक हो गए और रोने लगे तान्या के पिता ने कहा कि जब मैं रात को खेत से घर आता था तो सारा परिवार सोता मिलता था लेकिन तान्या पढ़ती ही मिलती थी तान्या ने आने वाले बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं अपना गुरु मंत्र भी बताया कि वह लगन और मेहनत से सफलता हासिल कर सकते हैं किसी भी सब्जेक्ट कठिन नहीं होता लगन से पढा हुआ सब्जेक्ट सरल बन जाता है। तान्या आर्मी ऑफिसर बनना चाहते हैं तान्या का संगीत में बहुत रूचि है उन्होंने संगीत की परीक्षा भी पास की है तान्या की माँ ने अपनी बच्ची की सफलता के लिए बहुत खुशी जाहिर की है बहन और भाई भी तान्या की तरह ही पढ़ते हैं
