लोकसभा निर्वाचन-2024 लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर संसदीय क्षेत्र में मतदान 13 मई को और मतगणना 4 जून 2024 को होगी

इंदौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा 2024 का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया हैं। तद्नुसार इंदौर संसदीय क्षेत्र में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा। मतों की गिनती का कार्य 4 जून 2024 (मंगलवार) को किया जायेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 18 अप्रैल (गुरूवार) को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल (गुरूवार) रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगा। अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा और 4 जून (मंगलवार) को मतगणना होगी।

Exit mobile version