SDM बिचौली हप्सी कल्याणी पांडे मैडम का अनोखा अंदाज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

छोटे बच्चो के संग उनकी ही तरह उनसे बातचीत करते हुए उनके साथ कई छोटे मोटे खेल भी खेले। बच्चो के मानसिक विकास को लेकर भी दिए दिशा निर्देश

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन पर फील्ड पर रहकर अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करना, स्कूल आगनवाड़ी का निरीक्षण करना , वही आम जनता से लगातार समन्वय रखना इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए एसडीएम कल्याणी मैडम ने पाठशाला भी लगाई ।

इसी के साथ जमन्याखुर्द के शासकीय स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र एवम राजधारा के शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया गया। साथ ही ग्राम तिंछा, काचरोट के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।

आंगनवाड़ी केंद्र, जमन्याखुर्द् में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों के उम्र के अनुसार उनका वजन कितना होना चाहिए और लंबाई कितनी होनी चाहिए ये पता नही था। इसके संबंध में प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर उम्र के अनुसार वजन एवम लंबाई का चार्ट लगाया जाने के लिए DPO को लिखा है।

- Advertisement -

शासकीय माध्यमिक स्कूल राजधर MDM के खाद्यान की गुणवत्ता ठीक नही पाई गई थी। उस स्कूल के MDM प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए DEO को पत्र लिखा गया है।
ग्राम तिंच्छा में आगनवाड़ी केंद्र पर बच्चो से चर्चा की गई। उनके द्वारा सकारात्मक फीडबैक दिया गया।

Exit mobile version