लिफ्ट देने वाले ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े फाड़े फिर पीटकर भागा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया में रविवार रात एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार कनाड़िया पुलिस ने हाउस कीपिंग का काम करने वाली पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला सिटी बस का इंतजार कर रही थी। जब कोई साधन नहीं मिला तो एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। उसने थाने से करीब 700 मीटर दूर बाइक रोक दी। मुंह दबाकर कपड़े फाड़ दिए- महिला चिल्लाई तो आरोपी ने मुंह दबाकर कपड़े फाड़ दिए फिर पीटने लगा। तभी वहां से पुलिस की गाड़ी गुजरी तो आरोपी को लगा कि महिला के चिल्लाने पर पुलिस पकड़ लेगी, वह मौके से भाग निकला। महिला ने एक साथी को फोन कर मौके पर बुलाया फिर थाने पहुंची।

TAGGED:
Exit mobile version