लापरवाही का मामला:आईवी सेट लगाने के बाद 6 की हालत बिगड़ी, एक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शासकीय मध्यभारत अस्पताल में फिर इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां दिनभर में करीब 16 मरीजों काे आईवीसेट की नई खेप चढ़ाई गई थी। इसके बाद छह से ज्यादा मरीजों ने तेज ठंड लगने की शिकायत की। वहीं पीथमपुर के मरीज महेन्द्र शर्मा की माैत हाे गई। माैत किस वजह से हुई यह पीएम हाेने के बाद ही स्पष्ट हाे सकेगा। यह सब देख कुछ मरीज इतने घबरा गए कि बगैर डिस्चार्ज लिए ही भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चरणजीत सिंह हुड‌्डा व नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रभारी डॉ. एचआर वर्मा का कहना है कि मरीजों काे जाे आईवीसेट लगाया जाता है, वह आज ही खाेला गया था। गड़बड़ी किस वजह से हुई, उसकी जांच की जाएगी।

Exit mobile version