इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है जहां रिश्तेदार ने ही उसे झांसे में लिया और कई बार उसका दैहिक शोषण किया। थाने में आरोपी देवांशु जो मूसाखेड़ी का रहने वाला है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है आरोपी उनका रिश्तेदार लगता है वह उनके घर आता-जाता रहता था। आरोपी ने उसे अच्छे से रखने का झांसा दिया उसके बच्चों को भी पढाने लिखाने की बात कही और झूठ बोलकर अपने साथ पालदा इलाके में ले आया। यहां उसने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, पीड़िता ने शादी क़ा कहा तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है
