इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में शादी समारोह में डांस करते-करते चौथी मंजिल से गिरी महिला की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में शादी समारोह में नाच रही महिला की चौथी मंजिल से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए वह गई थी परिजनों ने बताया कि महिला का नाम काजल पति सरदार निवासी अहिरखेड़ी आइडिया मल्टी है पड़ौस में शादी थी वह शादी समारोह में शामिल होने गई थी, चौथी मंजिल पर नाच गाना चल रहा था, वह भी वहीं पर नाच रही थी तभी नाचते-नाचते चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। रहवासी इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। महिला के पति को जानकारी दी गई, उसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे, महिला का एक बेटा और बेटी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

Exit mobile version