इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड नेवी ऑफिसर के घर में पिछले दिनों चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से तकरीबन 20 लाख रुपए का मशरूखा भी पुलिस ने जप्त किया है, और उनसे अब पूछताछ की जा रही है।
लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड नेवी अधिकारी के घर में पिछले दिनों एक बड़ी चोरी की वारदात को बदमाशों सनी और दिवाकर नामक बदमाशों ने अंजाम दिया था, इस पूरे मामले में जैसे ही रिटायर्ड नेवी अधिकारी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की , पुलिस ने आसपास लगे तकरीबन 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है , वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से तकरीबन 20 लाख रुपए से अधिक के सोने ,चांदी के जेवरात व एक महंगी बाइक व अन्य सामान पुलिस ने जप्त की है जो उन्होंने चोरी की वारदात का अंजाम देने के समय रिटायर्ड नेवी अधिकारी के घर से चुराया था तो वहीं पकड़े गए आरोपी आदतन बदमाश है और उन्होंने इसके पहले भी लसुड़िया थाना क्षेत्र में ही एक दो चोरी की वारदात को अंजाम दिया था वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाते हैं और इसके लिए उन्हें महंगी बाइक और अच्छे कपड़े के साथ ही विभिन्न जगहों पर घूमने के लिए रूपयो की आवश्यकता लगती है और इसी के चलते उन्होंने रिटायर्ड नेवी अधिकारी के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्दी इस पूरे मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं।
