रावजी बाजार क्षेत्र मे चौकीदारी करने वाले परिवार को बंधक बनाकर की लूट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रावजी बाजार क्षेत्र में एक गोडाउन की चौकीदारी करने वाले परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने की घटना सामने आई है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के तीन इक्का दाल के पास स्थित गोडाउन का है । यह शिवकुमार नाम व्यक्ति परिवार के साथ रहकर चौकीदारी का काम करता है । रात के समय तीन बदमाश इनके घर में घुसे और बंधक बनाकर सोने का मंगलसूत्र और पायल छीनकर भाग निकले । पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज की है ।

मामले में रावजी बाजार पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version