प्रदेश के नगरी निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से की चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश के नगरी निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश शासन द्वारा शुरू की गई शुरू की गई पीएम हेली सर्विस के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्होंने इंदौर शहर के मास्टर प्लान को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद नई प्लानिंग बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर में बढ़ते जा रहे ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए शहर को सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के साथ नगर निगम ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं उन्होंने मेनका गांधी की संस्था द्वारा आवारा श्वानों के लिए गौशाला के तर्ज पर स्वान हाउस बनाने की बात कही। इंदौर शहर के ख्यात पत्रकार स्वर्गीय वेद प्रताप वैदिक की प्रथम पुण्य स्मृति कार्यक्रम मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यह बात कही ।

Exit mobile version