राम मंदिर महिला मंडल और राधे-राधे भक्त मंडल द्वारा रघुवंशी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया इस अवसर पर कथावाचक पंडित डॉक्टर संतोष भार्गव ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया,,
9 से 15 फ़रवरी तक रघुवंशी कॉलोनी राम मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है,, बीती शाम कृष्ण जन्मोत्सव के साथ वामन अवतार और राम जन्म प्रसंग भी सुनाया गया,,महिलाओं ने बधाई गीत गाकर भजनों पर नृत्य किया,,14 फरवरी को नंद उत्सव और 56 भोग भी लगाया जाएगा,,
