राधे राधे बाबा को मिली जान से मारने की धमकी बाबा ने पुलिस को दिया शिकायती आवेदन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राधे राधे बाबा ने पुलिस की शरण ली है। बाबा को फोन काल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर मिली धमकी के बाद एक शिकायती आवेदन दिया है, इंदौर पुलिस ने जांच में ले लिया है

क्या राधे राधे बाबा की जान को खतरा हो सकता है। बाबा ने कुछ इसी आशय का एक शिकायती आवेदन पुलिस को सौपा है। राधे राधे बाबा ने एक बयान जारी कर कहा की उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। राधे राधे बाबा संत समाज के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे है, जिसके कारण पुलिस ने धमकी को गंभीरता लिया है

पुलिस ने अब फोन कॉल की जांच की बात कहीं है। साथ ही यह भी कहा है की कुछ लोग ऐसे फोन कर लोगों को परेशान कर रहे है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है

Exit mobile version