आयकर विभाग ने आयोजित की महत्वपूर्ण बैठक आयकरदाताओं को एडवांस टैक्स जमा करवाने की अपील

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आयकर विभाग द्वारा एडवांस टैक्स जमा कराने को लेकर आज शुजालपुर के रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिला आयकर अधिकारी रंजीत कुमार ने व्यापारियों से अधिक से अधिक एडवांस टैक्स जमा करने की अपील की।इस महत्वपूर्ण बैठक में शुजालपुर जिला आयकर अधिकारी ने आयकरदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एडवांस में इनकम टैक्स जमा करने से आयकर दाता पर बोझ कम हो जाता है। ऐसे में व्यापारी निर्धारित तिथि से पहले ज्यादा से ज्यादा एडवांस टैक्स जमा करें। एडवांस टैक्स की अंतिम किश्त जमा करने की आखिरी तिथि 15 मार्च 2024 तय है। इसके साथ ही आयकर अधिकारी ने कहा कि जो व्यापारीगण रिटर्न नहीं भर रहे हैं, वह भी समय पर रिर्टन भरते राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें। इस बैठक में आयकर विभाग के अधिकारी ने उपस्थित करदाताओं से सुझाव भी मांगे एवं प्राप्त सुझावों पर अमल करने का आयकर अधिकारी रंजीत कुमार ने आश्वासन दिया।इस बैठक में बड़ी संख्या में सराफ,कपड़ा और अनाज व्यापारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Exit mobile version