इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिक ने अपने घर में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी नगर की रहने वाली 16 वर्षीय भूमिका नामक नाबालिक ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसका इलाज जारी था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई परिजन के मुताबिक भूमिका का एक भाई और है वह भी पढ़ाई करता है और उसके पिता मनोज मजदूरी का काम करते हैं वहीं उसकी मां को पैरालाइज होने के कारण बिस्तर पर रहती है हाल ही में भूमिका की माँ ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसके कारण भूमिका परेशान रहती थी क्योंकि भूमिका को उसकी मां की भी देखभाल करनी होती थी और बेटी होने के बाद उसकी भी जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई थी क्योंकि पैरालाइज होने के कारण वह बच्ची पर ध्यान नहीं दे पा रही थी और इसी कारण से भूमिका परेशान रहती थी और वह अधिकतर अपनी मां को भी बोलती थी कि यह कहां से आ गई है परेशान थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
