परदेशीपुरा पुलिस ने कल चेकिंग के दौरान एक ऐसे शातिर ब्राउन शुगर सप्लायर को पकड़ा है, जो कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 12 साल से फरार चल रहा था, वह बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने शहर आया था ।
पुलिस राजकुमार सब्जी मंडी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ लगाकर पकड़ा। संदिग्ध लगने पर जब उससे भागने का कारण पूछा तो वह कहने लगा डर के कारण भाग रहा था। शंका होने पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी राजिक उर्फ राजिद पिता कल्लू खां 40 निवासी लाल गली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस का केस दर्ज किया। पुलिस नेजब उसका रिकॉर्ड खंगाला, तो वह थाने पर ही 12 साल पहले दर्ज एक गांजे के मामले में सजा होने के डर से भागा आरोपी निकला . उस ओर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित था
