राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर विवाद एक दूसरे पर चाकू सहित पत्थरों से हमला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बदमाशों के हौसले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ और इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू सहित पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें कई लोगों को चोट आई तो वही पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रखंड दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चित्रकूट नगर का है चित्रकूट नगर में रहने वाले दो परिवारों में एक पक्ष की लड़की को छेड़ने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आ गए और एक दूसरे पर पत्थर और चाकू से हमला कर दिया इस पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल भी हुए हैं, तो वही घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर चाकू और पत्थरों से हमला करते हुए और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Exit mobile version