इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने घर में जहर खाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में रहने वाली एक महिला ने अपने ही घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली, वही बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर लिव इन में अपने ही एक प्रेमी के साथ रही थी और इस दौरान उसने इस तरह से जहर खाकर आत्महत्या की है तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली खुशबू ने अपने ही घर में जहर खाकर आत्महत्या की है वही बताया जा रहा है कि मृतक खुशबू ने अपने पति से अलग रहकर अपने एक प्रेमी मनोज के साथ लिव इन में रह रही थी तो वही अपने पति को छोड़कर खुशबू ने एक अस्पताल में नौकरी शुरू कर दी थी जहां पर उसकी जान पहचान मनोज से हुई और मनोज के साथ वह लिव इन में रहने लगी चुकी मनोज भी शादीशुदा था इसी दौरान खुशबू ने लिव इन में रहने वाले मनोज से शादी करने को लेकर बात की तो मनोज का कहना था कि मैं शादीशुदा हूं शादी नहीं कर सकता हूं इस बात से खुशबू नाराज हो गई और घर में ही रखा हुआ जहर खाकर आत्महत्या कर ली इसके बाद गंभीर घायल अवस्था में मनोज ही इलाज के लिए खुशबू को अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वहीं जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आ रही है कि मृतक खुशबू का एक वीडियो भी लिव इन में रहने वाले मनोज के पास था जब मनोज ने शादी की बात से खुशबू को इनकार किया तो खुशबू ने मनोज को यह धमकी दी थी कि वह पुलिस को पूरे मामले की शिकायत कर देगी और मनोज पर रेप सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करवा देगी अतः खुशबू के द्वारा जिस तरह से धमकी दी गई उस बात को लेकर खुशबू और मनोज के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान मनोज ने खुशबू का एक अश्लील वीडियो था उसके बारे में जानकारी खुशबू को दी साथ ही यह भी धमकी दी की तुमने किसी को भी मेरे खिलाफ शिकायत की तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा संभवत इसी धमकी के डर के कारण उसने इस तरह से कदम उठाकर आत्महत्या कर ली तो वही पुलिस पूरे ही मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है

Exit mobile version