इंदौर ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर यहां बेचते थे। एडि.डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच आैर चंदन नगर पुलिस ने राजा उर्फ राजकुमार (22) पिता कमल सिसोदिया निवासी भावना नगर भंवरकुआं, मोनू उर्फ ऋतिक (24) पिता राजू निवासी नॉर्थ तोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 12 लाख की ब्राउन शुगर आैर एक बाइक जब्त की है। क्राइम ब्रांच दोनों को एक महीने से ट्रेस कर रही थी। दोनों आदतन अपराधी हैं। राजा के खिलाफ 28 अपराध दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीए एक्ट, लूट, नकबजनी, लड़ाई-झगड़े, आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। वहीं मोनू के विरुद्ध 10 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें डकैती, छेड़छाड़, लड़ाई-झगड़े के मामले हैं।
