लसूड़िया क्षेत्र में एक युवक ने गमी के कार्यक्रम में जाने का कहकर फांसी लगा ली। मृतक का नाम मोहन सिंह चौहान (45) निवासी सिंगापुर टाउनशिप है। पुलिस को परिजन ने बताया कि मंगलवार सुबह वे गमी में खंडवा जाने का बोलकर घर निकले।
इसके बाद मालवीय नगर स्थित दूसरे घर पहुंच गए। शाम को पड़ोसियों ने सूचना दी कि तुम्हारे पिता सुबह से यहां आए हैं, लेकिन अब तक बाहर नहीं निकले। दरवाजा तोड़कर देखा तो वे फंदे पर लटके थे। सुसाइड का कारण पता नहीं चला है। मोहन अपने बेटों के साथ टाइल्स का काम करते थे।
