राजस्थान से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी घटना के बाद से ही फरार था जो इंदौर में छुपकर फरारी काट रहा था जिसे मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया है।

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजस्थान के भीलवाड़ा कोतवाली थाने से फरार आरोपी इंदौर में छुपकर फरारी काट रहा है सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बताए गए स्थान से दबिश देकर पकड़ा पकड़े गए आरोपों का नाम आदिल उर्फ गोलू टालियां पिता सलीम है जो जो भीलवाड़ा राजस्थान का आदतन आरोपी है जिस पर कई अपराध पंजीबद्ध हैं वहां पर भी उसने घटना को अंजाम दिया था और वहां से फरार हो गया था और इंदौर में छुपकर फरारी काट रहा था फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया है।

Exit mobile version