इंदौर क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे हैं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपों से दो चोरी के वहां भी बरामद हुए हैं जो उसने एक एमजी रोड थाना क्षेत्र और एक उज्जैन से चोरी करना बताया है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बदमाश सस्ते दामों में दो पहिया वाहन बेचने के लिए घूम रहा है सूचना के बाद आरोपी को पकड़ा जब उससे पूछताछ की गई तो उसने वाहन चोरी का होना बताया जिसकी निशान देही पर एक अन्य वाहन भी बरामद किया गया है पकड़े गए आरोपों का नाम सोनू ठाकुर उर्फ काला निवासी बल्दा कॉलोनी छतरीपुर होना बताया पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में भी कई वाहन चोरी के मामले दर्ज है और वह आदतन वाहन चोर है फिलहाल पकड़े गए आरोपों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है जिससे और भी वाहन चोरी के मामले के खुलासे होने की संभावना है।
