रणजीत हनुमानजी की प्रभातफेरी में उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब…

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रणजीत हनुमान मंदिर में चल रहे रणजीत अष्टमी महोत्सव के तहत आज सुबह भगवान रणजीत की विशाल प्रभातफेरी निकाली गयी । प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए । 136 वर्ष पुरानी इस परंपरा में इस बार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की वृहद प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र रही । प्रभातफेरी मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होकर पुनः मंदिर पर ही समापन हुआ ।

प्रतिवर्ष रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है यह परंपरा पिछले 136 सालो से जारी है । इस मोके पर विभिन्न कार्यक्रम होते है । जिसमे आज सुबह मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गयी । सुबह ब्रह्ममुहूर्त में शुरू हुई प्रभातफेरी विभिन्न क्षेत्रो से घूमते हुए पुनः मंदिर पहुची । इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ध्वजा लेकर चल रहे थे । करीब पांच किलोमीटर का मार्ग भगवामय नजर आया । इस बार प्रभातफेरी में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की वृहद प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र रही । वही स्वर्ण रथ पर सवार बाबा भक्तों को आशीर्वाद देते निकले ।

यात्रा का विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया । सुबह 5 बजे शुरू हुई यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुची जहाँ महाआरती के साथ समापन हुआ ।

Exit mobile version