युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंका ,आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में एक रोचक मामला सामने आया जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया । घायल युवती को उपचार लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है । मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

मामला आजादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ओर महावार नगर में रहने वाले अमन नाम युवक से जुड़ा है । दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी । फिर दोनो मिलने लगे और अमन ने शादी का प्रस्ताव दिया जिसके लिए दोनों तैयार हो गए । लेकिन कुछ दिनों पहले अमन ने दूसरी जगह सगाई कर ली । इस बात से युवती नाराज थी । वह अमन के घर उसके माता-पिता से बात करने पहुंची थी जहा विवाद के बाद अमन ने उसे दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया । जिसमे उसके दोनो पैरों की हड्डी टूट गई ।

Exit mobile version