इंदौर में फिर एक बार बीती रात को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सुनील चौहान उम्र 22 वर्षी नामक युवक की हत्या का मामला सामने आया है पुलिस ने पूरे मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कुछ युवक सहित एक युवती को चिन्हित किया है जिसकी तलाश की जा रही है
द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक सुनील चौहान 22 वर्षीय युवक की आस्था पैलेस के नजदीक चाकू से वार कर बदमाशों द्वारा हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है युवक को चाकू लग जाने के कारण उसे अस्पताल ले जाते वक्त अचानक से उसकी मौत हो गई इसमें पुराने समय में हुई गैंगवार से भी तार जोड़े जा रहे हैं जिसकी पुलिस जांच कर रही है लेकिन पूरे मामले में बीते सितंबर माह में द्वारकापुरी क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर बदमाशों मैं जमकर विवाद हुआ था दिन में से कुछ आरोपी अभी भी जेल में है और इस हत्याकांड में बताया जा रहा है कि दो युवक और एक युवती को मौके वारदात से भागते हुए देखा गया है इसको लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी होने के बाद ही हत्याकांड का खुलासा किया जा सकेगा
