
एक अन्य घटना में एरोड्रम में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में मोबाइल दोस्त को देकर भाग गए। युवक ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने पीयूष सोनगरा निवासी विजयश्री नगर की शिकायत पर कान्हा उर्फ हर्ष और चीना व उनके दो अन्य साथियों पर मारपीट करने मोबाइल छीनकर ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है।
पीयूष ने बताया कि वह पानी की टंकी के पास कालानी नगर में जूपिटर गाड़ी से जा रहा था। तब आरोपियों ने उसे रोका और अपशब्द कहें। इसके बाद मारपीट कर उसका आईफोन ले गए। इसके बाद उक्त मोबाइल दोस्त पलाश के पास मिला।
दोस्त से पूछा तो उसने बताया कि उसके नंबर पर कॉल किया तो लड़कों ने उसे मोबाइल फोन देते हुए कहा कि यह रास्ते में मिला था। पीयूष के मुताबिक मारपीट में उसकी सोने की चैन भी नहीं मिली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
