टीसीएस कंपनी कर्मचारी से लूट मामले में एफआईआर:पैदल घर जाते से मोबाइल ले भागा बाइक सवार,पकड़ाने के बाद कारवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर में टीसीएस कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी युवती के साथ लूट की वारदात हो गई। पुलिस के पास युवती शिकायत लेकर पहुंची। जिसमें बाइक नंबर के आधार पर आवेदन लेकर पुलिस ने जांच में रख लिया। सोमवार को आरोपियों के पकड़ाने के बाद मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संस्कृति भाटी के साथ 26 नवंबर को लूट की वारदात हो गई थी। संस्कृति भाटी ने बताया कि वह शाम 7 बजे टीसीएस ऑफिस से पैदल अपने घर जा रही थी। मोबाइल पर बात करते हुए ड्रीम सिटी हिंगोनिया मेन रोड पर पहुंची तो पीछे से एक लड़का बाइक पर आया। उसने हाथ पर झपट्‌टा मारकर मोबाइल छीन लिया।
उसे पकड़ने को लेकर आवाज लगाई। जिसमें बाइक नंबर नोट कर लिया। बाद में पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती को थाने बुलाकर FIR दर्ज की गई है।

Exit mobile version