युगपुरुष अनाथ आश्रम मामले मे दूषित पानी पीने की वजह से बच्चों को हुआ इन्फेक्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के युगपुरुष अनाथ आश्रम में हुए बच्चों की मौत का मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है सोशल मीडिया पर यह खबर देखने को मिली की अनाथ आश्रम द्वारा लगातार बच्चों को पहले भी पंचकुइयां मुक्ति धाम बच्चों के शमशान में दफनाया गया है
इस मामले को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस तरह का कोई भी घटनाक्रम नहीं हुआ है और जांच समिति द्वारा जो रिपोर्ट सौपी गई है उसमें जो बच्चों की मौत का कारण पानी के इन्फेक्शन की वजह से हुआ है अब तक कुल 6 बच्चों की मौत हो चुकी है इस तरह की खबरें जो सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है वह अपराध की श्रेणी में आती है इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर अपुष्ट खबरें नहीं प्रसारित करना चाहिए कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में जो बच्चे भर्ती हैं उनकी हालत स्थिर बनी हुई है कुछ बच्चों को डिस्चार्ज कर अन्य आश्रम में शिफ्ट किया गया है और आज भी कई बच्चों को शिफ्ट किया जाएगा ।जांच रिपोर्ट जो आई है उसमें स्पष्ट कारण लिखा हुआ है कि दूषित पानी पीने की वजह से बच्चों को इंफेक्शन हुआ और कालरा हो गया इस वजह से बच्चे बीमार हो गए जांच कमेटी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर को भी शामिल किया गया है रोज ही युग पुरुष धाम संस्था में जांच की जा रही है और जो भी खबरें हैं वह मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

Exit mobile version