इंदौर कलेक्टर द्वारा यातायात सुधार के लिए बैठक में राजवाड़े पर सात दिन का प्रयोग करने के निर्णय के बाद शनिवार को राजवाड़ा चौक पर ई- रिक्शा और ऑटो के प्रतिबंध को लेकर ई रिक्शा ओर ऑटो चालकों को समझाइश दी गई,
कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज राजवाड़े पर ई रिक्शा ओर ऑटो चालकों को राजवाड़ा चौक में वाहन प्रवेश नही करने की हिदाताय दी है और सोमवार से चलानी कार्यवाही की जाएगी, दरअसल शुक्रवार को हुई कलेक्टर कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर आशिष सिंह ने राजवाड़े पर यातायात व्यवस्था को सुधार के लिए 7 दिवसीय प्रयोग किया जा रहा है और यदि प्रयोग सफल होता है तो आने वाले दिनों में इस पर विचार किया जाएगा जिसके लिए सोमवार से राजवाड़े पर ई रिक्शा ओर ऑटो को पूर्ण रूप से राजवाड़े चौक में प्रवेश निषेध रहेगा, जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस आज से सभी ऑटो ओर ई रिक्शा चालकों को समझाइश दे रही है और सोमवार से नियम का उल्लंघन करने वालो पर चलानी कार्यवाही की जाएगी।
वही भाजपा लोकसभा सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने जिला प्रशासन द्वारा राजवाडा पर ई रिक्शा ओर ऑटो के प्रतिबंध पर कहा कि यातायात सुधार में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
