बुजुर्ग के अंधेकत्ल का पर्दाफाश हत्या के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार पत्नी को बुजुर्ग के साथ पकड़ा था

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने बुजुर्ग के अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर हत्या को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी को बुजुर्ग के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था,जिससे गुस्साए पति ने बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।

दरअसल 20 मई को कनाड़िया थाना क्षेत्र की श्रीजी वेली के पास बुजुर्ग का शव मिला था,बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान थे जिसके चलते प्रथम दृष्ट्या हत्या की संभावना जताई जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच की जिसमें मृतक की शिनाख्त 60 वर्षीय प्रधान के रुप में हुई जो पन्नी बिनने का काम करता था। वही बुजुर्ग के पास देवास जिले के रहने वाले पति-पत्नी रहते थे वह भी पन्नी बिनने का ही काम करते थे,इसी दौरान मृतक और आरोपी के बीच पहचान हुई थी और कभी-कभी साथ में ही पन्नी बिनने का काम करते थे। मृतक प्रधान की आरोपी की पत्नी के साथ खूब पटती थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। 18 मई को मृतक प्रधान और आरोपी अभयजीत ने साथ में बैठकर शराब पी,इसी दौरान महिला अलग से प्रधान के पास खंडहर में बैठी थी,जहां उसके पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया और गुस्से में प्रधान के सिर पर बड़ा पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version