साल के बदलने के साथ ही एक बार फिर मौसम में बदलाव आने लगा है.जहा दिसंबर में मौसम खुशनुमा बना हुआ था वही, अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है.जिसके कारण ठंडी हवाओं के साथ शहर भर में वर्षा भी हुई है.जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है……..
दरअसल , हिमालय पर्वत में वातावरण के साथ ही ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो चुका है.तो जिले में कई जगह बारिश भी हुई है,जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है.वही तापमान की बात करे तो अभी 27 डिग्री अधिकतम तापमान तो वही 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है .वही बीती रात जिले भर में लगभग 11 मिली मीटर वर्षा भी दर्ज की गई है.साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है तो कई जगह हल्की बारिश होने की संभावनाएं भी है …
