मोबाइल शॉप में लगी आग:पीथमपुर में धुएं के साथ उठी लपटें, हादसे का कारण अज्ञात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र के आजाद चौराहे पर स्थित मोबाइल शॉप में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब रात 9.45 बजे आजाद चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान में से अचानक धुआं निकलता दिखा। अचानक आग की लपेट दिखाई देने लगीं। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। आग लगते देख भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत आग की सूचना पुलिस और फायर वाहन को दी। आग किन कारणों से लगी अभी यह पता नहीं चल सका है। आग लगने के समय दुकान बंद थी। आग पर दमकल के तीन वाहनों ने एक घंटे में काबू पाया है। आगजनी की घटना करीब 9.30 बजे हुई थी। साढ़े 10 बजे तक आग बुझ पाई है। अभी भी धूएं के गुबार उठ रहे हैं। नुकसान का आकलन भी अभी तक सामने नहीं आया है।

Exit mobile version