पुलिस के साथ क्षत्रिय राजपूत कलमकार संघ सतत विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। सीएम राइज महाराजा विद्यालय में साइबर पाठशाला के साथ सृजन अभियान की जानकारी दी । एसीपी सोनू डाबर, सब इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच शिवम ठक्कर, एएसआई गयेन्द्र यादव, महाराजा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुधांशु वर्मा, क्षत्रिय राजपूत कलमकार संघ के सचिव सुनील सिंह शेखावत मौजूद थे । साेनू डाबर ने सृजन अभियान की जानकारी दी। विद्यार्थियों से कहा कि अपराध से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर अपने मन की बात को अपने माता-पिता व टीचर से शेयर करें। यदि उन्हें भी न बता पाएं तो पुलिस से शेयर करें। पुलिस अपराधियों के लिए सख्त है लेकिन विद्यार्थी को अपराध से रोकने लिए आपकी मित्र हैं । विद्यालय में बॉक्स लगाएंगे जिसमें आप अपनी बात लिखकर बाक्स में डाल सकते हैं। सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर ने साइबर पाठशाला में डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय, अनजान लोगों से दोस्ती न करने व साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में बताया। सुनील सिंह शेखावत ने नशा न करने व अध्यात्म से जुड़ने को कहा। गयेन्द्र यादव ने नशा मुक्त की शपथ दिलाई।
