मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया 80 मोबाइल चुराकर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूडिया इलाके में थाने के पास स्थित एक मोबाइल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और यहां से 80 मोबाइल चुरा ले गए। चोरी गए मोबाइल की कीमत लाखों रुपए है।

विजय भदोरिया निवासी कल्पना नगर ने पुलिस को बतया की निरंजनपुर देवास नाका के आगे उनकी पूजा टेलीकॉम नाम से मोबाइल की दुकान है। कल सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सैमसंग कंपनी के 40 मोबाइल और अन्य कंपनियों के भी 40 मोबाइल गायब थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, इसी आधार पर पुलिस अब चोरों को तलाश रही है

Exit mobile version