मुख्यमंत्री शहर के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विधान सभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जनता का आभार व्यक्त करने के लिए आज शाम इंदौर में रोड शो करेंगे.वही मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए भाजपा नेताओ और प्रशासन के द्वारा तैयारिया पूरी कर ली गई है…….

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज इंदौर में रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त करेंगे.रोड का आयोजन बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक किया जाएगा .जहा मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजन का समापन होगा.रोड शो के दौरान भगवान राम लल्ला और अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की आकर्षित निकली जायेगी.वही इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शहर में चल रहे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे….

Exit mobile version