मुंबई घटना के बाद, इंदौर में भी होर्डिंग और यूनिपोल की जांच रहवासी क्षेत्र में मोबाइल टॉवर हटवाने की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महानगर मुंबई में सड़क किनारे लगे होर्डिंग के तेज हवा से गिर जाने के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से सबक लेकर अब इंदौर में भी होर्डिंग और यूनिपोल की जांच की जाएगी। नगर निगम के द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग और यूनिपोल लगाने के लिए अलग-अलग एजेंसी को ठेका दिया गया है। इन एजेंसी के द्वारा यह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। अब नगर निगम के द्वारा इंदौर शहर में लगे सभी होर्डिंग और यूनिपोल की मजबूती की जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि कभी तेज हवा की स्थिति में इंदौर में मुंबई जैसी घटना नहीं हो जाए। वही आम लोगों की मांग यह भी उठ रही है कि रहवासी क्षेत्र में जो मोबाइल टॉवर बड़े-बड़े लगे हैं वे भी हटवाए जाए।

Exit mobile version