मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार एक आरोपी क्राइम ब्रांच की कार्रवाई मे धराया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं क्राइम ब्रांच में ऐसे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटने के बाद मादक पदार्थ की तस्करी करने लगा था आरोपी अवैध मादक तस्करी के मामले में फरार चल रहा था

राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक अमित मादक तस्करी के मामले में एक कार्रवाई की गई थी जिसमें एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपों का नाम राकेश तंवर है पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह 10 वर्ष पूर्व एरोड्रम क्षेत्र में यावल सोमानी हत्याकांड में आरोपी रहा है जिसे 10 वर्ष की सजा हो गई थी सजा काटने के बाद वह जेल से बाहर आकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने लगा था फिलहाल पीथमपुर पुलिस को इस आरोपी की तलाश थी फिलहाल आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पीथमपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया है

Exit mobile version