राऊ पुलिस ने विवाहिता महिला की शिकायत पर सुशील यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित महिला को देख कर सिटी बजाता था। पुलिस के मुताबिक महिला को 17 अक्टूबर से परेशान कर रहा था। वह अक्सर पीछा भी करता था। महिला ने पति को घटना बताई और पुलिस को शिकायत कर दी।
