नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने एसीपी से जांच करवाई थी। खजराना पुलिस के अनुसार गौहर कालोनी निवासी 24 वर्षीय साहिना बी ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मंगलवार को पति असलम और सास शहजाद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया। असलम महिला पर शक करता था ।शहजाद दहेज के लिए परेशान करती थी।
