इंदौर के हीरानगर में रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने अपने पति, जेठ और सास पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक तीनों आए दिन प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने मारपीट कर घर से दो बार निकाल दिया। जिसके बाद पुलिस की मदद लेना पड़ी। हीरानगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिधि जायसवाल ने बताया कि वह निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। जनवरी 2020 में उसकी शादी सुयश विहार में रहने वाले युगेश जायसवाल से हुई। शादी के बाद जेठ अंकेश और सास साधना ने शादी में खातिरदारी अच्छी नहीं होने की बात पर ताने मारे।
पति भी मुझसे दूर ही रहे और मारपीट की। जनवरी में भाई शुभम को रुपए की जरूरत थी। भाई को रुपए देने से पहले पति से पूछा तो उन्होंने नाराज होकर कहा कि मायके वालों की मदद करना है तो वहीं जाकर रहो। इसके बाद 10 जनवरी को मुझे मायके छोड़कर चले गए।
इसके बाद मई माह में अपनी मर्जी से वापस ससुराल आई तो पति और जेठ ने मारपीट की। सास के कहने पर घर से निकाल दिया। इसके बाद पिता वापस पिता के पास आ गई। पति, जेठ और सास को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस में सभी की शिकायत कर दी।
