महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र में पड़ोसी से विवाद के बाद एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी से परेशान होने का जिक्र किया है महिला अपने घर में पति से दूर अकेली रहती थी

, जानकारी देते हुए डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि शांति नगर छोटा बांगड़दा में रहने वाली मनीषा पति जगदीश उम्र 43 साल ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह सूचना मिलने के बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने पति और पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति और उसकी पत्नी का जिक्र किया है जिसके कारण वह तनाव में थी महिला के भांजे विवेक चौहान ने बताया कि मृतक महिला उसकी मौसी है रात में मौसी का विवाद पड़ोस में ही रहने वाले प्रकाश शर्मा नामक व्यक्ति से हुआ था जो कि उनका पड़ोसी है प्रकाश शर्मा अधिकतर उनके घर के बाहर गाड़ी लगा देता था और गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद भी करता था लेकिन उसकी मौसी ने गाड़ी खुद से हटाने की कोशिश की इस दौरान गाड़ी गिर गई इसी बात से खफा होकर पड़ोसी प्रकाश शर्मा आया और वह निर्वस्त्र स्थिति में था इस बीच प्रकाश ने महिला को अपशब्द कहे और प्रकाश शर्मा और उसकी पत्नी ने उसकी मौसी के साथ मारपीट की इसी से आहत होकर महिला ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपने पड़ोसी पर कई आरोप भी लगाए हैं फिलहाल पूरा मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है

Exit mobile version