इंदौर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के द्वारा आज जोन 2 के परदेसीपुरा थाने का निरीक्षण किया गया। जिसमें उनके साथ डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी मौजूद रहे। जहां एडिशनल सीपी के द्वारा संबंधित थाना प्रभारी से थाने में दर्ज सभी प्रकरणों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों पर आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वही इस निरीक्षण के दौरान एडिशनल सीपी के द्वारा थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों से भी उनकी ड्यूटी और यूनिफॉर्म को लेकर बातचीत की। साथी 1 जुलाई से लागू होने वाली आईपीसी और सीआरपीसी की नई धाराओं को लेकर भी चर्चा की गई।
